रविवार की सुबह 11जनता की चौखट पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने लगाया जनदर्शन, मौके पर दिए समाधान के निर्देश अलीगंज। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने अपने आवास पर जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों से पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।