गाज़ियाबाद: थाना भोजपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से 1 तमंचा व खोखा बरामद
थाना भोजपुर पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे साजिद नाम के एक शातिर अभियुक्त को थाना भोजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा व एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में बरामदगी के आधार पर धारा 3/25/27 ए एक्ट की वृद्धि की गई।