गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना में गन प्वाइंट पर युवती के साथ दुष्कर्म, दोस्तों के साथ सोने का दबाव, पीड़िता का वीडियो वायरल
थाना मोदीनगर क्षेत्र में युवती के साथ गन प्वाइंट पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। युवती की ओर से सुनाई गई आपबीती से जुड़ा एक वीडियो बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती ने बताया कि मोनू नाम के शख्स ने कमरे में ले जाकर उसके साथ पहले बुरी तरह से मारपीट की और फिर गन प्वाइंट पर दुष्कर्म किया।