गाज़ियाबाद: त्योड़ी में मारपीट और फायरिंग के मामले में थाना भोजपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, ACP ने दी जानकारी
थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम त्योड़ी में मारपीट और फायरिंग करने का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर ACP मोदीनगर ने बुधवार शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करके उप निरीक्षक राम कुमार की तहरीर पर दोनों पक्षों के युवकों पर मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद बुधवार को 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।