मौजमाबाद: जयपुर में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस ने 5.20 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को पकड़ा
जयपुर की खोह नागोरियान थाना पुलिस की ओर से अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी सीताराम मालावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।