घाघरा: घाघरा चांदनी चौक छठ घाट पर पूजा समिति सदस्यों ने छठ घाट धोया, सड़कों पर झाड़ू लगाकर की साफ़-सफाई
Ghaghra, Gumla | Oct 27, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न छठ घाटों में पूजा समिति के सदस्यों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। आगामी छठ महापर्व को लेकर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों की पूरी तरह सफाई की गई।चांदनी चौक छठ नगर छठ पूजा समिति, पुटो रोड, यज्ञ बगीचा छठ पूजा समिति के सदस्यों ने घाटों की मिट्टी समतल की,झाड़ू लगाकर कचरा हटाया और जलकुंभी निकालकर जल को स्वच्छ बनाया।