कोईलवर: कायमनगर में बंदरों के आतंक से राहत की मांग को लेकर पर्यावरण मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
कोईलवर प्रखंड के कायमनगर क्षेत्र में बंदरों के आतंक से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।ग्रामीणों ने पटना से आरा जाने के क्रम में कायम नगर बाजार परपर्यावरण मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को आवेदन सौंपा। राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान एवं तमिलनाडु के एमएसडब्ल्यू के छात्र प्रियरंजन पांडे व पंचायत समिति सदस्य ग्रामीणों के साथ मंत्री को ज्ञापन दिया।