मुरैना नगर: मुरैना के ‘डॉक्टर’ नगेंद्र ने बनाई जहरीली शराब, खुद पीने से हुई मौत; गुजरात शराबकांड में भूमिका का खुलासा
मुरैना के डोंगरपुर किरार गांव निवासी नगेंद्र यादव की गुजरात शराबकांड में भूमिका अब सामने आई है।भावनगर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रईस ने बताया कि नगेंद्र को नकली शराब बनाने के कारण डॉक्टर कहा जाता था।रईस उसे गुजरात ले गया था,जहां गौतम सोलंकी के साथ 25 पेटी शराब तैयार हुई। यही शराब पीने से नगेंद्र की मौत हो गई।परिजन भी आरोपों से इनकार कर उसे मजदूर बता रहे।