बालाघाट: भटेरा रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर महिला के हुए दो टुकड़े
जिले के भटेरा रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 6:30 बजे कटंगी से गोंदिया की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शव दो हिस्सों में कट गया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रेल