अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 30APD में तीन किलो हेरोइन और ड्रोन मिलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
9 अगस्त 2024 को 30एपीडी में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 किलो हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया था जिसका मामला अनूपगढ़ पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि पुलिस ने इस मामले में सोनू सिंह और बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है दोनों पंजाब के निवासी हैं। पूर्व में आरोपी मंगलजीत को गिरफ्तार किया गया है।