अनूपगढ़: अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में अत्यधिक गर्मी के कारण विद्युत पोल पर लगी आग, विद्युत सप्लाई कराई गई बंद
अनूपगढ़ क्षेत्र में गर्मी अत्यधिक पड़ रही है और तापमान 47 डिग्री के पास पहुंच गया है। अत्यधिक गर्मी होने के कारण आज मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मुख्य बाजार में बीकानेर रोड पर एक विद्युत पोल में आग लग गई। जैसी विद्युत पोल में आग लगी उसी समय दुकानदारों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर विद्युत सप्लाई को बंद करवाया गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।