अनूपगढ़: अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू करने की मांग को लेकर रेल विकास समिति ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू करने की मांग को लेकर की रेल विकास समिति ने रेलवे विभाग के डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है। रेल विकास समिति के प्रवक्ता ओम चुघ ने आज सोमवार शाम 5 बजे बताया कि डीआरएम को ज्ञापन सौंप कर इसके अलावा अनूपगढ़ से दिल्ली की सीधी रेल सेवा शुरू करने और नई रेलवे लाइन बिछाने की भी मांग रेलवे विभाग के अधिकारियों से की गई है।