अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नागपाल धर्मशाला से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी फरार
अनूपगढ़ की नागपाल धर्मशाला से कुछ दिन पहले एक बाइक चोरी हो गया था जिसका मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार सुबह 9 बजे बताया कि हनुमानगढ़ में एक बोलेरो कैंपर चोरी हुई थी जब हनुमानगढ़ पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी तो अनूपगढ़ से चोरी हुआ बाइक भी उन्हें बरामद हो गया है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया।