अनूपगढ़: एसडीएम सुरेश राव ने जलदाय विभाग सहित चार विभागों का किया औचक निरीक्षण, 70 में से 41 कर्मचारी अनुपस्थित मिले
उपखण्ड अधिकारी सुरेश राव के द्वारा आज जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग और सिंचाई विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। उपखण्ड अधिकारी सुरेश राव ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया कि निरीक्षण के दौरान चारों विभागों में 70 में से 41 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित मिले अधिकारी व कर्मचारियों को 17 सीसी नोटिस दिए गए हैं।