गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में आईजी और सिटी एसपी का जनता दरबार, सुनी गईं फरियादियों की शिकायतें
गया में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, मगध क्षेत्र, गया में आईजी छत्रनील सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। आईजी ने एक-एक कर सभी आवेदकों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकतर मामले भूमि विवाद, आपसी मारपीट, लंबित प्राथमिकी।