वारासिवनी: उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को प्रदीप जायसवाल ने दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना की
उत्तराखंड राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने सिवनी पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के समक्ष आयोजित इस मुलाकात के दौरान उन्होंने डॉ. बिसेन को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।