अरथूना: भाजपा नेता लाभचंद पटेल ने अरथूना तहसील के वार्ड 15 रैयाना-मलाना से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा
अरथूना मे पंचायत समिति चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। गढ़ी विधायक कैलाश मीणा के करीबी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाभचंद पटेल ने बुधवार को पार्टी से बागी होकर निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। शाम 4 वजे मिली जानकारी अनुसार लाभचंद पटेल ने अरथूना पंचायत समिति के वार्ड नंबर 15 रैयाना-मलाना से निर्दलीय फार्म भरा।