Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

रामपुर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण रूप से आयोजित Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के मैदान में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड का निरीक्षण कर सलामी ली । समारोह के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, डीएवी स्कूल रामपुर बुशहर, पीएम श्री राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय रामपुर, कोशिश एक आशा, पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली, जी बी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर, साई विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर, डीएवी स्कूल दत्तनगर, देवभूमि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगातखाना, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, नृत्य शिक्षा अकादमी रामपुर तथा शिवांश डांस अकादमी रामपुर के विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा समूह गान, देशभक्ति नृत्य, पहाड़ी नृत्य, लघु नाटिका, राष्ट्रीय गीत तथा अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया। रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा समाज एवं प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में उपमंडल पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, वन मंडलाधिकारी गुरहर्ष सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के अध्यापक, विद्यार्थी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Rampur, Shimla | Aug 15, 2026

MORE NEWS