Public App Logo
Profile Picture

बुशहर टुडे टीवी

@usr70542539
41Followers
0Following
Video 0
Video 1
डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान एवं बालना, नालटीनाल गाँव का प्रतिनिधिमंडल
Bushahr Today TV 
नोगली/रामपुर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सर्वपल्ली संस्थान के शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग, बी.एड./ एम.एड. एवं बी० ए० प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से मुख्यमंत्री का फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। भेंट के दौरान क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा संस्थान से जुड़े स्थानीय विकास के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. मुकेश कुमार ने संस्थान के साथ लगते खस्ताहाल रास्ते की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि मार्ग की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग की आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करवाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संस्थान के प्रशिक्षुओं से बातचीत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले नए अध्यापक पदों पर नियुक्तियों को लेकर आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से उनकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण से संबंधित विषयों पर बातचीत की और उनकी बातों को भी सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज से भी बातचीत की तथा बी.एड. एवं एम.एड. प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। प्राचार्या ने संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। भारत गौरव, एवं शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये राज्यपाल द्वारा सम्मानित मानव कल्याण समिति के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक सरोकारों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की फीस में छूट प्रदान की जाती है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो। इसके साथ ही अनाथ बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा को जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाना और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की शैक्षणिक आवश्यकताओं के साथ-साथ संस्थान से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा शिक्षा एवं स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस शिष्टाचार भेंट में जहां संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षुओं के भविष्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, वहीं संस्थान से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं और क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। इस भेंट के दौरान बालना, नालटीनाल का महिला मंडल, उपप्रधान रोनित गौतम, चैन लाल, शेर सिंह, समर, धर्म दास, अनीता एवं  सर्वपल्ली संस्थान की टीम से राजेंद्र सदरेट, डॉ. आशा भारद्वाज, रंजीत सिंह नेगी, ऐश्वर्या, मदन मोहन, अजय स्नेही, यशवंत, मोनिका, हेमलता, मीनाक्षी,  दीपक, बीनाक्षी, पूजा, कौशल्या, दीक्षित एवं गोविंद उपस्थित रहे।
बेटी है अनमोल
- भड़ावली पंचायत की बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं
चिट्टे के खिलाफ Gen-Z और Gen-Alpha का संकल्प, मुख्यमंत्री ने युवाओं की भागीदारी को सराहा
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। चिट्टे के खिलाफ पद्म उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई), रामपुर में विद्यार्थियों की ओर से लिए गए संकल्प की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ युवा पीढ़ी की यह आवाज वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से चिट्टे का समूल नाश करने के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में केवल कानून की सख्ती ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को भी सुनिश्चित करना जरूरी है।

उन्होंने Gen-Z और Gen-Alpha के विद्यार्थियों के नशे के खिलाफ उठाए गए कदम को जनअभियान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया और इस अभियान से जुड़ने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की जागरूकता और सामूहिक संकल्प से नशामुक्त समाज के निर्माण को मजबूती मिलेगी।
नोगली पहुंचा सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला ..
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> बुशहर। नोगली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ..
भाजपा सरकार पर साधा निशाना ..
परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने विशेष स्वच्छता बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और सहयोगी संस्थाओं को किया सम्मानित
- गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान-2026 का समापन किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता, जनभागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

अभियान के समापन अवसर पर 2 अक्तूबर को परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस ई. विकास मारवाह की उपस्थिति में परियोजना से प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं के साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवाद और समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर अभियान में उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय सहभागिता के लिए महिला मंडल गांधीनगर, महिला मंडल बांगलादेश, महिला मंडल बायल तथा संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट दत्तनगर को सम्मानित किया गया।

परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। पंचायतों, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता के प्रयासों को अधिक प्रभावी और स्थायी बनाया जा सकता है।

बैठक में प्रभावित पंचायतों खरगा, तुनन, कुशवा, बखन, पोशना, बाड़ी, गडेज, कशोलो और जगातखाना के प्रधान, महिला मंडल गांधीनगर व बांगलादेश की प्रधान, संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट दत्तनगर के संस्थापक तथा रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बच्चों के सवालों में छिपे हैं कई अच्छे सुझाव : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को रामपुर बुशहर के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बेबाकी से विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के सवालों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी सराहना की।

विद्यार्थियों ने विद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने, चुनाव और जनगणना जैसे कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने में लगने वाले समय सहित कई विषयों पर सवाल उठाए। शैक्षणिक भ्रमण से लौटी एक छात्रा ने भ्रमण के दौरान मिले अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए और क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की बेबाकी और उनके सवालों ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपने विद्यालय, शहर और भविष्य को लेकर भी गंभीरता से सोच रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए सवालों में कई उपयोगी सुझाव छिपे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की जिज्ञासाओं और सुझावों को गंभीरता से लेगी तथा विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर आवश्यक कदम उठाने की दिशा में विचार किया जाएगा।
गांवों से होकर गुजरेगा हिमाचल की समृद्धि का रास्ता : सुक्खू

- नोगली में जनसभा को संबोधित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर रखी सरकार की प्राथमिकताएं
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को रामपुर बुशहर के नोगली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्धि का रास्ता गांवों से होकर गुजरेगा। इसी सोच के साथ सरकार ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दी है, ताकि गांवों में आमदनी और रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की अर्थव्यवस्था में किसान और पशुपालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू किया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य पर भी सरकार का ध्यान है। सरकारी सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है और सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। अब तक करीब दो हजार शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

सुक्खू ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। देश-दुनिया के बड़े अस्पतालों में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को हिमाचल में उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने काशापाट जाते समय कंडी गांव में स्थित एक छोटी सी दुकान पर ली चाय की चुस्कियां
मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तकलेच पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। 
इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई के अंतर्गत लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सीबीएसई शिक्षा दिलवाने के लिए अभिभावकों को उन्हें शहरों में भेजना पड़ता था। इससे जहां गांवों से पलायन बढ़ता था, वहीं परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था। 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी क्षेत्र में सीबीएसई स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इससे गांवों से पलायन रोकने के साथ-साथ अभिभावकों के खर्च में भी कमी आएगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकलेच में नया बस स्टैंड बनाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर राज्य सरकार यहां बस स्टैंड का निर्माण करेगी। उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों की मांगों पर विभिन्न सम्पर्क मार्गों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने तकलेच सीएचसी का निरीक्षण भी किया और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
.
सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गांधी जयंती
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकगणों और अतिथियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुति से सभागार भक्तिमय हो उठा। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर कॉलेज प्राचार्य
 डॉ. पंकज बसोतिया उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि सेवानिवृत्त एसएम/ऑनरेरी लेफ्टिनेंट जगत शर्मा रहे। इस दौरान ए.के. गोस्वामी, दीपक, आत्मा राम, डॉ. टी.डी. वर्मा, डॉ. राजेश नेगी और डॉ. अनिल वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और उनके विचारों पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने कहा कि सत्य, अहिंसा, प्रेम, सहिष्णुता, स्वच्छता और सेवा के गांधीवादी सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। युवा पीढ़ी इन मूल्यों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकती है।

प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि गांधी जी ने अपने जीवन से सत्य और अहिंसा की शक्ति को प्रमाणित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को केवल आयोजनों और भाषणों तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र काशापाट जाते समय दामणी में पारंपरिक टोपियों के साथ स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Video 14
<nis:link nis:type=tag nis:id=रामपुर nis:value=रामपुर nis:enabled=true nis:link/> बुशहर : शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर सीएम सुक्खू का संबोधन
शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत
Bushahr Today TV 
झाकड़ी/रामपुर। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू एवं रामपुर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को रामपुर बुशहर स्थित शिंगला हेलीपैड पर आगमन हुआ।

इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंगला हेलीपैड, रामपुर में 232.93 करोड़ रुपये की लागत की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और भूमि पूजन किए।
मुख्यमंत्री ने रामपुर तहसील की ग्राम पंचायत भड़ावली में भड़ावली गांवों के समूह के लिए 4.83 करोड़ रुपये की लागत वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, रामपुर के वार्ड नंबर-8 डकोलड़ में 8.36 करोड़ रुपये की सीवरेज प्रणाली, रामपुर तहसील की ग्राम पंचायत देवनगर में प्लानू से शलून तक 2.56 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रवाह सिंचाई योजना, रामपुर तहसील के वार्ड नंबर-9 खानरी में मौजूदा सीवरेज योजना के साथ एमजीएमएससी अस्पताल खनैरी को जोड़ने के लिए 71 लाख रुपये की सीवरेज कनेक्टिविटी, देलठ में 2.56 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा रामपुर तहसील में गानवी खड्ड पर 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैली ब्रिज का लोकार्पण किया।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 35.93 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, 54.87 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अस्पताल कॉलोनी से सरलाप्रोग सड़क, 4.19 करोड़ रुपये की लागत से कोटला-कुन्नी सड़क, 6.07 करोड़ रुपये की लागत से राजपुरा-दरशाल सड़क, 3.60 करोड़ रुपये की लागत से उरू से धार सड़क, 4.81 करोड़ रुपये की लागत से सवान-दोई सड़क, 9.99 करोड़ रुपये की लागत से सेरी पुल-अणुराक्षी सड़क, 11.19 करोड़ रुपये की लागत से पलजारा-गिन्छा-पेई सड़क, 13.85 करोड़ रुपये की लागत से कूट-किन्फी सड़क, 6.85 करोड़ रुपये की लागत से पटैना-कैंची से दारन घाटी सड़क, 7.91 करोड़ रुपये की लागत से मंगलाड़ पुल से गांव रूनपू सड़क, 2.02 करोड़ रुपये की लागत से गांव मोलगी के लिए संपर्क सड़क, 7.18 करोड़ रुपये की लागत से रुंगचा-धारला सड़क, 4 करोड़ रुपये की लागत से दलोग-चाश्नी-मड़ोग सड़क, 9.21 करोड़ रुपये की लागत से ढाई-बरकेली सड़क, 6 करोड़ रुपये की लागत से चड़ी से ढरण सड़क, 5.75 करोड़ रुपये की लागत से चकटी-थैली सड़क, 4.71 करोड़ रुपये की लागत से चेबड़ी से नगालनी सड़क, 8.24 करोड़ रुपये की लागत से लाहरू से खरेला सड़क, 3.19 करोड़ रुपये की लागत से एरली-मझेवटी सड़क तथा 45 लाख रुपये की लागत से लबाना-सदाना, भगावत से धोआ गांव और फांचा से फांचा कंडा तक सड़क के निर्माण एवं उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया।
एम.एड. में सर्वपल्ली संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया अध्याय
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, नोगली ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एम.एड. सत्र 2025–27 के द्वितीय सेमेस्टर तथा सत्र 2024–26 के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से संस्थान में खुशी का माहौल है। एम.एड. सत्र 2024–26 के तृतीय सेमेस्टर में समृति सिंह, पुत्री स्वर्ण सिंह ने 80.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मनीष चौहान, पुत्र  देव कुमार चौहान ने 80.25 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीति चौहान, पुत्री जोगिन्दर सिंह ने 79.75 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सत्र 2025–27 के द्वितीय सेमेस्टर में प्रियंका, पुत्री लाल चंद ने 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राहुल शर्मा पुत्र देवेंदर शर्मा ने 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि हर्षिता शर्मा पुत्री गिरीश शर्मा ने 78.4 प्रतिशत अंक  हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने सभी सफल प्रशिक्षुओं एवं अध्यापक वर्ग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनें। संस्थान के इस शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम ने न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया है।
रामपुर : राजपुरा पहुंचा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला
Video 20
Video 21
रामपुर एचपीएस ने चलाया सामूहिक स्वच्छता अभियान
Bushahr Today TV 
रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (एचपीएस) की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान-2026 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत  चिन्हित सीटीयू स्थल पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रातः आठ बजे आयोजित स्वच्छता अभियान का नेतृत्व रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने किया। इसमें रामपुर एचपीएस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दत्तनगर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थल की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान केवल स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने की पहल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर स्वच्छता के प्रति सजग और जिम्मेदार बने।

उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय से स्वच्छता को अभियान की अवधि तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास जब सामूहिक रूप से किए जाते हैं तो उनका प्रभाव व्यापक होता है। उन्होंने श्रमदान में भाग लेने के लिए दत्तनगर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी सहित सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
Video 23
वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक : डॉ. अमित शर्मा
- डीसी ने अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
Bushahr Today TV 
कुल्लू, 1 अक्तूबर ।  अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम बहुउद्देशीय भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के साथ उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। समाज के निर्माण और विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, उनकी देखभाल तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों के सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

   उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव वर्तमान और नई पीढ़ी दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनकी समस्याओं को समझते हुए उनके प्रति आदर, संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए।

    इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस वरिष्ठजनों के साथ संवाद स्थापित करने, उनके अनुभवों से सीखने और पुरानी तथा नई पीढ़ी के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

  कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, आंखों और दांतों की जांच की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त वरिष्ठजनों के मनोरंजन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए शतरंज, कैरम बोर्ड, गीत और नृत्य जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

   कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल, जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल धीमान,

सचिव रेडक्रॉस चंद्रकेश शर्मा, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, सहित विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।