कसरावद: नीता शर्मा 'मालव गौरव अलंकरण' से सम्मानित, समाजसेवा, शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर इंदौर में आयोजित “मां अहिल्या गौरव अलंकरण सम्मान समारोह” में कसरावद निवासी नीता संजय शर्मा को “मालवा गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। उन्हें समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य और न्याय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश सिंघ