बांका: गया जिले में स्थानांतरण पर बीडीओ को कार्यकाल की सराहना के साथ भावभीनी विदाई
Banka, Banka | Jul 13, 2026 सोमवार की सुबह 11 बजे प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चन्दन कुमार के तबादला होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।