चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल में आईपीएससी फुटबॉल टूर्नामेंट में मेजबान सहित चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची
सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आयोजित आईपीएससी फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-14 बालक वर्ग) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांच, संघर्ष और उत्कृष्ट खेल कौशल से भरपूर रहे। गुरुवार को चारों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दो मुकाबलों का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होने के कारण दर्शकों में अंत तक उत्साह बना रहा।