*राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला शाखा चुनाव 9 अगस्त को*
*ब्लॉक सवाई माधोपुर की बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप*
सवाई माधोपुर, राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सवाई माधोपुर की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र फागना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 9 अगस्त को चौथ का बरवाड़ा स्थित धाकड़ धर्मशाला में आयोजित होने वाले जिला शाखा सवाई माधोपुर के निर्वाचन को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि जिला शाखा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी गिर्राज वर्मा एवं पर्यवेक्षक कन्हैयालाल सैनी की देखरेख में लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीना, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरीलाल प्रजापत, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना, प्रदेश सलाहकार रामकिशोर शर्मा सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में शिक्षक सदस्य निर्वाचन में भाग लेंगे। चुनाव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना ने संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा अधिकाधिक शिक्षक साथियों से निर्वाचन में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि 9 अगस्त का जिला निर्वाचन संगठन की एकता, लोकतांत्रिक परंपरा और शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनेगा।
बैठक में प्रदीप भारद्वाज, हरिशंकर गुर्जर, विनोद जैन, पप्पू लाल मीना, राजेंद्र वर्मा, मोजीराम मीना, चंद्रप्रकाश वर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, यादवेंद्र गौतम, जसराज सिंह चौहान, नसीर मोहम्मद आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 8, 2026