पूरनपुर: नगर पालिका चौराहे पर युवक से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर आरोपी फरार
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी विजय सिंह बुधवार दोपहर नगर पालिका चौराहे पर मोबाइल फोन की सिम पोर्ट कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वह छतरी के पास खड़े होकर किसी काम में व्यस्त थे। तभी एक अज्ञात युवक अचानक उनके पास पहुंचा और हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया। जब तक विजय सिंह कुछ समझ पाते और आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते रहे।