जमुई के कटौना के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक, हुई भ^या^व^ह मौ^त
जमुई- झाझा रेलखंड पर कटौना के पास दानापुर टाटा सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की घटना स्थल पर ही द^र्द^ना^क मौ^/त हो गई। सूचना के बाद घटना स्थल पर परिजन व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में पहुंची रेल पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव का सोमवार की दोपहर 2:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पनपुरबा गांव निवासी बीरेंद्र रावत के पुत्र मनोहर कुमार के रूप में हुई है। घटना इतनी भयावह थी की युवक का शव क्ष^/त वि^क्ष^त स्थिति में बिखर गया।
परिजन ने बताया कि मनोहर कुमार बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता था। वह अपनी बहन को उसके ससुराल झाझा में छोड़कर जसीडीह जाने के लिए टाटा- दानापुर सुपर एक्सप्रेस ट्रेन पर बहन के साथ चढ़ा था। ट्रेन में भीड़ काफी थी अचानक कटौना के पास वह गुटखा खाकर थूक फेंकने के लिए उठा और गेट के पास गया। तभी थूक फेंकने के दौरान उसके हाथ की पकड़ ढीली पड़ी और अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। जिस वजह से ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा भाई था उसे दो पुत्र और एक पुत्री है मनोहर कुमार की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजन में कोहराम मचा हुआ है। #railway #railpolice #viralpost #CrimeNews
Jamui, Jamui | Nov 2, 2026