पोलायकलां: कांग्रेस को झटका, निशाना के 25 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल; विधायक चंद्रवंशी ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया
कालापीपल विधानसभा के निशाना गांव के 25 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर 1 बजे विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। लगातार दूसरे दिन हुए इस दल-बदल से क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।