ढीमरखेड़ा: "उफनते नाले, बढ़ता खतरा: ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की जनता से सतर्क रहने की अपील"
हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र की छोटी-छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं। कई स्थानों पर जलस्तर तेजी से बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और हादसों की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के चलते ढीमरखेड़ा क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं।