5150वी श्री अग्रसेन जयंती पर जगाधरी के महाराजा अग्रसेन भवन में हुई महाराजा अग्रसेन की 5 फूटी 108 किलो पीतल की प्रतिमा स्थापित...
चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वी जयंती जगाधरी में 11 अक्टूबर 2026 रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन, अमरविहार , पुरानी छछरौली रोड जगाधरी में अग्रवाल युवा मंच, अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल महिला संगठन जगाधरी के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री कंवरपाल जी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी अश्विनी सिंगला ने की। विशिष्ट अतिथि राजेश सपरा जिलाध्यक्ष भाजपा, विपुल गर्ग चैयरमेन मार्केट कमेटी रहे। गणमान्य अतिथि नरेंद्र गर्ग, अश्विनी गोयल, डा. आदित्य गोयल, जयंत स्वामी पार्षद, सोनू हरजाई रहे।
महाराजा अग्रसेन भवन जगाधरी में प्रातः 9 बजे हवन प्रारंभ हुआ तत्पश्चात 11 बजे समाजवाद प्रवर्तक चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अग्रसेन जी की पीतल की 5 फूट की 108 किलो की मूर्ति का महाराजा अग्रसेन भवन के नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन कक्ष मे स्थापना कर अनावरण किया गया। यह मूर्ति श्री नरेंद्र गर्ग (मैं. रघबर दास रतनलाल) ने प्रदान की है।
प्रधान पंकज मंगला ने समाज से मृत्यु भोज पर पाबंदी की अपील की। महाराजा अग्रसेन भवन के साथ अमरविहार पार्क का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर करने का अनुरोध किया।
विशिष्ट अतिथि अश्विनी सिंगला ने जगाधरी महाराजा अग्रसेन चौक पर समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन द्वार बनाने की सरकार से अनुमति स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यातिथि श्री कंवरपाल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने सदैव देशहित और समाजहित में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था के कार्यो के लिए जो भी सरकारी अनुमतियो की आवश्यकता होगी
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक पंकज मित्तल, संरक्षक पंकज गोयल, प्रधान पंकज मंगला, उपप्रधान विनय बंसल, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, जिलाध्यक्ष आशीष मित्तल, डॉ अनुज गर्ग, विनती अग्रवाल, आशीष मित्तल, सुमित गुप्ता, केशव मित्तल,सुनील अग्रवाल, महेंद्र सिंगला, चन्द्रप्रभा मित्तल, रक्षा मित्तल, इन्दु गोयल, रेणुका गोयल, रितु मित्तल, विभा जैन, सोनिया मंगला, सरिता अग्रवाल , डिम्पल मित्तल, कविता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।