शारदीय नवरात्रि और रविवार की छुट्टी पर मां सम्लाशन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, लगा जाम
रायपुर रानी। शारदीय नवरात्रि और रविवार की छुट्टी के चलते रायपुर रानी स्थित मां सम्लाशन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।
मां सम्लाशन मंदिर क्षेत्र की प्रमुख आस्था का केंद्र है। यहां हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिलती है।
स्थानीय क्षेत्र की कुलदेवी होने के कारण आसपास के गांवों और क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की भी माता रानी के दरबार में गहरी आस्था है। अनेक श्रद्धालु रात के समय मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में ठहरकर माता रानी की सेवा करते हैं और भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहीं, भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।
रिपोर्ट 👉 राष्ट्रीय कदम न्यूज
रिपोर्टर: पिरदिया सिंह (दीपू मीरपुर)