मोहड़ा: ग्राम पंचायत तेतर में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी
Muhra, Gaya | May 9, 2026 मोहड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत तेतर में शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहड़ा की चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी विजया राज लक्ष्मी एवं तेतर पंचायत की मुखिया शिल्पी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।