बांका कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित मंगरा के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया जख्मी का प्राथमिक उपचार शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार डुमरिया निवासी सुरेश कुमार मगरा के पास सड़क पार कर रहा था इस दौरान एक टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह जख्मी हो गया।