कोल: महुआखेड़ा स्टेडियम में प्रशासन और पत्रकारों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, DIG प्रभाकर चौधरी ने लिए 3 विकेट
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 महुआ खेड़ा स्टेडियम में रविवार को प्रशासन व पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। क्रिकेट से पहले टॉस उछाला गया। टॉस जीतने के बाद प्रशासन टीम ने बल्लेबाजी की है। इस दौरान पत्रकारों की बॉलिंग पर प्रशासन की टीम ने जमकर चौके छक्के जमाये हैं। इस क्रिकेट के दौरान प्रशासन की टीम ने 216 रन बनाये हैं।