कोल: नगला मसानी में विद्युत लाइन की चपेट में आए युवक की हालत बिगड़ी, परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के नगला मसानी हजीरा में विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक युवक की हालत गंभीर हो गई।युवक के परिजनों के द्वारा गंभीर अवस्था में युवक को रविवार की शाम करीब 5:00 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।