कोल: बन्नादेवी में औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर पुलिसकर्मी ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
Koil, Aligarh | Feb 16, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके की औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर पुलिस कर्मी के द्वारा एक युवक को जमकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।बताया जाता है कि कोहिनूर मंच पर शनिवार की रात रैपर नाइट कार्यक्रम के दौरान एक दर्शक युवक और पुलिस कर्मी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी कहासनी को लेकर बेकाबू हुए पुलिस कर्मी ने युवक को जमकर पीट दिया।