गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस घेरा तोड़कर DIG से की मुलाकात, कहा- पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही, 6 ने किया था रेप
खुर्जा में एक गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस का घेरा तोड़कर डीआईजी कलानिधि नैथानी से मुलाकात की। पीड़िता ने खुर्जा पुलिस पर गैंगरेप के फरार आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। डीआईजी ने मौके पर ही खुर्जा पुलिस को फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है, घटना बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 1 बजे की बताई गई है।