सिसई: छारदा के अनीता कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जीएनएम कोर्स के लिए नामांकन शुरू
Sisai, Gumla | Dec 1, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के छारदा गांव में अनीता देवी कॉलेज आफ नर्सिंग के डायरेक्टर डॉक्टर सतनारायण साहू ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में जीएनएम का कोर्स करने चाहने वाले छात्रों के लिए नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है।बताया कि इस पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग के क्षेत्र में बेरोजगारों के लिए यह एक बहुत ही सुनहरा मौका है।