सिसई: नागफनी में सड़क दुर्घटना में हुई बच्चे की मौत के बाद मां ने सिसई थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
Sisai, Gumla | Dec 2, 2024 डुंबो ग्राम निवासी सुशांति उरांव ने सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि बीते दिनों उस महिला के मायके पंडरिया से लौटते समय नागफनी के पास उनकी बोलोरो गाड़ी का आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाईवा साथ टक्कर हो गई थी। जिस सड़क दुर्घटना में उसके 3 वर्ष के पुत्र अभिमन्यु उरांव की मौत हो गई थी और वे लोग घायल हो गए थे।