सिसई: सिमडेगा पुलिस ने मुर्गू और रहमतनगर में दो अभियुक्तों को सिसई थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया
Sisai, Gumla | Dec 2, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के रहमत नगर निवासी मुसद्दीक अंसारी,मुर्गू गांव निवासी मोसीम मीर को सिमडेगा थाना की पुलिस ने सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से गिरफ्तार किया।सिसई थाना के एसआई अजय ने बताया कि सिमडेगा थाना में कांड के यह दोनों वारंटी थे।जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए सिमडेगा पुलिस सिसई थाना क्षेत्र आई थी और गिरफ्तार कर सिमडेगा थाना ले गई।