खरगापुर: खरगापुर में हुई रजिस्ट्री के मामले में पटवारी के विरुद्ध FIR दर्ज, पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन
22 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री के मामले में टीकमगढ़ जिले की खरगापुर तहसील के ग्राम पंचायत रमसगरा हल्का में पदस्थ पटवारी के खिलाफ एफआईआर हुई है। इसके विरोध में शुक्रवार को पटवारी संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पटवारी संग्रह मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी रजिस्ट्री मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।