ममरजोरी प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक अशरेश पंडित की आकस्मिक मौत पर शनिवार दोपहर 2 बजे स.अ. महासंघ ने पार्थिव शरीर का दर्शन करके संवेदनाएं व्यक्त की। संघ के प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने मौत की वजह मृतक के 6 माह के मानदेय भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी व समुचित इलाज नहीं होना बताया व आर्थिक सहयोग करके मृतक पुत्र को नौकरी व पत्नी को पेंशन का भरोसा दिया।