कुशलगढ़: मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
कुशलगढ़ नगर के ऐतिहासिक नागनाथ, नर्मदेश्वर, सोमनाथ, पातालेश्वर, जोरेश्वर, फतेश्वर और नीलकंठ महादेव मंदिरों सहित क्षेत्र के शिवालयों में शुक्रवार को मनसा महादेव व्रत का उद्यापन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। सुबह 5 बजे से ही मंदिरों में व्रतधारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। नागनाथ महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा