ये झरना... फरीदाबाद में है ! | Monsoon | Faridabad | Aravalli
-------------
लगातार हो रही बारिश के बाद अरावली की पहाड़ियों ने ओढ़ ली है खूबसूरती की नई चादर... फरीदाबाद के पाली गांव के पहाड़ों में बारिश के बाद अचानक झरना फूट पड़ा... पहाड़ों से बहता पानी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया... गांव के युवा यहां पहुंचकर झरने का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस झरने का पानी हर साल बहकर नाले में चला जाता है। पानी को रोकने के लिए बांध बनाने की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ सकी। अगर यहां बांध बन जाए, तो पानी का बेहतर इस्तेमाल हो सकता है... इस पर आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं...
#Faridabad #FaridabadNews #PaliVillage #Aravalli #AravalliHills #Monsoon
Delhi, India | Aug 9, 2026