पंडारक: पंडारक प्रखंड के लेमुआबाद गांव में आग लगने से ट्रैक्टर पर लदा दो बीघा गेहूं जलकर राख
Pandarak, Patna | Apr 11, 2026 पंडारक प्रखंड के लेमुआबाद गांव में ट्रैक्टर पर लदा करीब दो बीघा खेत में लगा गेहूं का बोझा आग लगने से शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि कटाई के बाद फसल को ट्रैक्टर से लाया गया था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो