फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र में खुले नाले ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। पुराना रसूलपुर निवासी 22 वर्षीय अरुण देर रात नाले में गिर गया। घंटों की तलाश के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसका शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।