प्रयागराज: चांद का हुआ दीदार, जिले में सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी ईद
रमजान के पाक महीने के दौरान आज रविवार की शाम 6:30 के आसपास चांद का दीदार हुआ है,ऐसे में कल प्रयागराज में ईद का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा,आज रविवार की रात्रि को चांद का दीदार होने पर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी है,तथा बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की है, जबकि कल सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।