प्रयागराज: STF प्रयागराज यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, बरामद गांजे की कीमत करीब ₹30 लाख
एसटीएफ प्रयागराज यूनिट द्वारा जनपद के पड़ोसी जिला कौशांबी से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 102 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।कब्जे से 6 चक्का वाहन भी बरामद किया गया, जिसकी जानकारी आज रविवार को दोपहर करीब 3:00 सामने आई है।