प्रयागराज: बर्थडे के दिन मूक-बधिर छात्र ने ट्रिपल आईटी हॉस्टल की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
मामला प्रयागराज के ट्रिपल आईटी हॉस्टल का है,जहां पर मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले मूक - बधिर छात्र ने ट्रिपल आईटी हॉस्टल के पांचवी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली,घटना की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं, बताया गया कि आज ही के दिन मृतक छात्र का जन्मदिन है, मृतक छात्र के दोस्तों के मुताबिक वह फेल हो गया था जिसकी वजह से डिप्रेशन में था।