प्रयागराज: श्री मठ बाघंबरी गद्दी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कलश स्थापना कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई
आज रविवार को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई है तथा विभिन्न मठ मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ है।इसी क्रम में आज रविवार को दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कलश स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई है। दरअसल हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है