नदबई: करही गांव में भीषण आग, 3 बीघा की कड़बी जलकर हुई राख
नदबई क्षेत्र के गांव करही में कड़बी में अचानक भीषण आग लग गई। आग से किसान भीमसिंह की करीब 3 बीघा की कड़बी जलकर राख हो गई। आग की तेज लपटें देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर नदबई नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची।