धामी सरकार और उमेश शर्मा काऊ पर हरक का तीखा हमला—“नेगी परिवार का उत्पीड़न किया तो सत्ता की चूलें हिला देंगे
कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के परिवार से मुलाकात के बाद डॉ. हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर जमकर निशाना साधा।
हरक सिंह रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नेगी परिवार का उत्पीड़न जारी रहा तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता की चूलें हिला देगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस-प्रशासन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। हरक ने कहा कि सूरत सिंह नेगी अकेले नहीं हैं—उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार खड़ा है।
बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर गरमाया माहौल!
Dehradun, Dehradun | Aug 14, 2026